Friday, September 20, 2024

Rajasthan Cabinet Expansion: राज्यवर्धन-किरोड़ी समेत 12 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, इन्हें भी मिली जगह

जयपुर। भजनलाल शर्मा कैबिनेट (Rajasthan Cabinet Expansion) का आज विस्तार हो रहा है। जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अब तक 22 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली हैं। इसमें 12 कैबिनेट और 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्य मंत्री बनाये गए हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीणा भी इसमें शामिल हैं।

ये बने कैबिनेट मंत्री-

  • किरोड़ीलाल मीणा
  • गजेंद्र सिंह खींवसर,
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • बाबूलाल खराड़ी
  • मदन दिलावर
  • जोगाराम पटेल
  • सुरेश सिंह रावत
  • अविनाश गहलोत
  • जोराराम कुमावत
  • हेमंत मीणा
  • कन्हैयालाल चौधरी
  • सुमित गोदारा

ये बने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

  • संजय शर्मा
  • गौतम कुमार दक
  • झाबर सिंह खर्रा
  • सुरेंद्र पाल टीटी
  • हीरालाल नागर

ये बने राज्य मंत्री

  • ओटाराम देवासी
  • विजय सिंह चौधरी
  • मंजू बाघमार
  • केके विश्नोई
  • जवाहर सिंह बेढम

वसुंधरा नहीं हुईं शामिल

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज शपथ ग्रहण समारोह (Rajasthan Cabinet Expansion) में शामिल नहीं हुईं हैं। जानकारी के मुताबिक वसुंधरा आज उत्तर प्रदेश में हैं क्योंकि उनके बेटे दुष्यन्त के ससुर का निधन हो गया है। इस वजह से वो शोक व्यक्त करने लखनऊ में रहेंगी।

Ad Image
Latest news
Related news