Saturday, September 28, 2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह

जयपुर। राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ यात्रा अभी असम में है। जहां शनिवार को कथित रूप से राहुल गांधी के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिसके खिलाफ यात्रा वह मौन सत्याग्रह कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता का मौन सत्याग्रह

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में राजधानी जयपुर के गांधी सर्किल पर जमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी थोड़ी देर में गांधी सर्किल पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंचेंगे। पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी के सोमवार को बताया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में असम में व्यवधान उत्पन्न किए जाने के खिलाफ कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर ‘मौन सत्याग्रह’ किया गया। यह सत्याग्रह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। जयपुर में प्रर्दशन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल रहे।

पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बतया

दरअसल, असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने राजस्थान समेत पूरे देश भर मौन सत्याग्रह कर अपना विरोध प्रकट कर रही है। इस कड़ी में राजस्थान के कोटा में भी शहर और देहात कांग्रेस की ओर से रामपुरा गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता 3 घंटे मौन सत्याग्रह करेंगे। पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को bjp , विशेष कर असम की सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया गया है और bjp कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

Ad Image
Latest news
Related news