Sunday, September 8, 2024

किसानों के बंद को कांग्रेस का समर्थन, आंदोलन के कारण ट्रेनें रद्द

जयपुर। पिछले 3 दिनों से अपनी मांगों को लेकर किसान सड़क पर है। अब इस आंदोलन का असर ट्रेनों पर भी दिखने लगा है। राजस्थान से पजांब जाने वाली 2 ट्रेनें रद्द कर दी गई है जबकि एक ट्रेन का रूट बदल दिया गया है। आंदोलन को लेकर हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर में सरकारी बसें इंटर स्टेट बॉर्डर क्रॉस नहीं कर रही। इस वजह से यात्रियों को कई किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है।

किसानों के साथ खड़े रहेंगे

इसी बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वो किसानों के बंद को समर्थन देंगे। वो किसानों के साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी अहिंसक किसान आंदोलन के साथ खड़ी है। शुक्रवार को किसान संगठनों द्वारा बुलाये गए भारत बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इसमें उनका सहयोग करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया है कि उनकी सरकार बनते ही वो MSP का हक देंगे।

किसानों पर गिरा रहे आंसू गैस के गोले

गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 3 काले कानून उद्योगपति मित्रों के लिए बनाए थे, जो उन्हें वापस लेने पड़े। आज किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले गिराए जा रहे हैं। किसानों से आंदोलन करने का हक़ छीना जा रहा है। उन्होंने पहले भी आंदोलनरत किसानों पर आरोप लगाए और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

Ad Image
Latest news
Related news