Friday, September 20, 2024

Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज करेगी राजस्थान में एंट्री, जानें क्या होगा खास

जयपुर। आज शनिवार 2 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत फिर से होने जा रही है। बता दें कि अभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर में हैं। वहीं पांच दिन के विश्राम के बाद आज फिर से शुरू होने जा रही है।

आज से पुनः यात्रा की शुरुआत

पिछले रविवार यानी 25 फरवरी की शाम को यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित भी किए थे। वहीं अब यात्रा की पुनः आरंभ आज से होने वाली है। 2 मार्च यानी आज राहुल गांधी धौलपुर से फिर से यात्रा की आगाज करेंगे। यात्रा स्थगित होने के पीछे बताया गया कि राहुल गांधी किसी निजी कारण से यात्रा को पांच दिन तक स्थगित किए थे। लेकिन पांच बाद यानी आज 2 मार्च को राहुल गांधी दिल्ली से वापस धौलपुर पहुचेंगे।

मध्यप्रदेश में होगी यात्रा की एंट्री

राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा की रवानगी धौलपुर जिले से होगी। इसके साथ 2 मार्च को धौलपुर के राजाखेड़ा बाईपास से यह न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी। बता दें कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के साथ 6 मार्च को बांसवाड़ा में एंट्री करेगी। हालांकि बांसवाड़ा में अभी अभी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि यहां से बागीदौरा के कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए कमल का दामन थाम लिया है। इस वजह से राहुल गांधी की एंट्री यहां के लिए खास बताया जा रहा है।

वागड़ में आखिर क्या है चुनावी हलचल

कांग्रेस पार्टी के लिए वागड़ को 1 से 7 मार्च का समय खास बताया गया है। इस समय अवधि के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा राजस्थान के बांसवाड़ा में एंट्री करने वाली है। बता दें कि इस यात्रा को समर्थन देने और अधिक लोगों को यात्रा में शामिल करने के लिए जनजागरण यात्रा निकाली गई है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में गए महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता और पदाधिकारी जल्द भाजपा में आएंगे.

Ad Image
Latest news
Related news