Monday, September 30, 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, जानें कहा-कहा होगी बारिश?

जयपुर। मार्च महीने में भी सर्दी का सितम जारी है। राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव होने के कारण तापमान में नमी बनी हुई है, जिससे सर्दी का एहसास ज्यादा हो रहा है। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। वहीं, राज्य के कुछ शहरों के मौसम का मिजाज आज बदला हुआ नजर आया। गुलाबी नगरी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहे।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नागौर, सीकर के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इन दोनों जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई। प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो फतेहपुर, संगरिया का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब रहा। वहीं पिलानी का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर, करौली, आबू रोड का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के पास दर्ज किया गया। चूरू, गंगानगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के पास दर्ज हुआ। वहीं, डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। जालौर, चितोडगढ़, फलोदी का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री के करीब बना रहा।

मौसम में होगा बदलाव

भीलवाड़ा, जोधपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पास दर्ज किया गया। 2 से 3 दिन बाद प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। इसी के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, 10-12 मार्च को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। इस पश्चिमी विक्षोभ से भी प्रदेश के मौसम में होगा बदलाव होगा। बता दें कि बीते 3 दिनों में प्रदेश में तेज पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेघ गर्जन, बारिश और ओले गिरने जैसी गतिविधियां दर्ज की गई। इसके साथ ही तेज हवाओं और अधंड का दौर चला, जिस कारण लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। इसके साथ मौसम में ठंडक बढ़ने से खांसी-जुखाम और सर्दी के मरीजों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Ad Image
Latest news
Related news