Advertisement
  • होम
  • अजब-गजब
  • Viral Video: नाव पर बैठे टूरिस्ट ले रहे थे बोटिंग का मजा, तभी हुआ कुछ ऐसा देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: नाव पर बैठे टूरिस्ट ले रहे थे बोटिंग का मजा, तभी हुआ कुछ ऐसा देखकर उड़ जाएंगे होश

जयपुर। सुहाना मौसम और सड़को के बीच नदी में बोटिंग कौन नहीं करना चाहेगा। जापान के यानागवा कस्बे में सड़कों के बीच नदी बहती है। इसी बीच जापान का एक वीडियो सामने आ रहा है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग बोट में बैठे है और लोग बोटिंग का मजा […]

Advertisement
Viral Video: Tourists sitting on the boat were enjoying boating, then something happened that will blow your mind
  • July 6, 2024 12:34 pm IST, Updated 8 months ago

जयपुर। सुहाना मौसम और सड़को के बीच नदी में बोटिंग कौन नहीं करना चाहेगा। जापान के यानागवा कस्बे में सड़कों के बीच नदी बहती है। इसी बीच जापान का एक वीडियो सामने आ रहा है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग बोट में बैठे है और लोग बोटिंग का मजा ले रहे हैं। उसी दौरान बोट का नाविक ऐसी हरकत करता है, जिससे देखते ही नाव पर बैठे टूरिस्ट्स के होश उड़ जाते हैं!

नाविक ने दिखाया करतब

इस वीडियो में कुछ पर्यटक बोट में बैठे है। जो नदियों में बोटिंग का मजा लेते दिखाई देते है। बोट धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। जैसे ही बोट उस पुल के पास से गुजरी, सभी लोग अपना सिर झुका लेते है और नीचे होकर बैठ जाते है। तभी जो बोट का नाविक होता है उसे स्टंट करने की सूझती है। वो कूदकर पुल के ऊपर चढ़ जाता है। पुल के बाहरी हिस्से में पहले से एक बोर्ड लटका हुआ होता है। जिसपर पैर रखकर पुल पर चढ़ा जा सकता है। वो उसी के सहारे पुल पर चढ़ जाता है। शख्स जैसे ही ऊपर चढ़ता है, उसकी चाल धीमी हो जाती है। ऐसा लगता है जैसे उसे नाव पर जल्दी पहुंचने में कोई दिलचस्पी ही नहीं है। धीरे-धीरे वो किनारे पर पहुंचता है तो देखता है कि नाव उसकी पहुंच से दूर जा चुकी है। नाव में बैठे लोग भी हैरान हैं क्योंकि उन्हें इस बात का डर सता रहा होगा कि आखिर उनका नाविक वापिस नाव पर लौटेगा कैसे?

लोगों ने किए कमेंट

जब तक नाविक नाव तक पहुंचता। नाव दूसरे कोने तक पहुंच जाती है और वो नाविक दूसरी तरफ से नाव तक पहुंच जाता है। इस वीडियो को अब तक 18 करोड़ लोगों ने देखा है। और कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि वो इतनी धीरे है कि उसे देखकर इरिटेशन हो रही है। वहीं एक ने कहा कि उसके अंदर ज्यादा ही ओवर कॉन्फिडेंस था, इसलिए उसके साथ ऐसा हुआ।

https://www.instagram.com/reel/C3_WvEoS-f8/?utm_source=ig_web_copy_link


Advertisement