जयपुर: भारत समेत पूरी विश्व की नजर चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं दी है। साथ ही सीएम की तरफ से कहा गया है कि वह इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए विद्यार्थियों के साथ चंद्रयान की […]
जयपुर: भारत समेत पूरी विश्व की नजर चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं दी है। साथ ही सीएम की तरफ से कहा गया है कि वह इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए विद्यार्थियों के साथ चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखेंगे
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सफल हो चंद्रयान! ‘इसरो’ में हमारे महान वैज्ञानिकों की अथक मेहनत ‘चंद्रयान-3’ द्वारा आज शाम चांद की धरती छूने वाले ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हेतु आज शाम चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों के साथ देखेंगे।
पूरे भारत को गौरवान्वित करने वाले इस मिशन की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।