Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Lok Sbha Elections : आज प्रियंका गांधी ने किया भव्य रोड शो, 50 मिनट में नापी अलवर की राजनीति

Lok Sbha Elections : आज प्रियंका गांधी ने किया भव्य रोड शो, 50 मिनट में नापी अलवर की राजनीति

जयपुर: लोकसभा चुनाव बेहद करीब हैं। ऐसे में आज सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान के अलवर दौरे पर रही। अलवर में कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित ललित यादव के समर्थन में भव्य रोड शो किया गया। इस दौरान बता दें कि आज के इस रोड शो में अपार जनसैलाब देखने को मिला। प्रियंका […]

Advertisement
oday Priyanka Gandhi did a grand road show
  • April 15, 2024 9:37 am IST, Updated 10 months ago

जयपुर: लोकसभा चुनाव बेहद करीब हैं। ऐसे में आज सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान के अलवर दौरे पर रही। अलवर में कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित ललित यादव के समर्थन में भव्य रोड शो किया गया। इस दौरान बता दें कि आज के इस रोड शो में अपार जनसैलाब देखने को मिला। प्रियंका गांधी का रोड शो कंपनी बाग़ शहीद स्मारक से शुरू होकर भगत सिंह चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ।

ये नेता दिखे प्रियंका के साथ रथ पर

बता दें कि आज प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मौजूदा कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के समर्थन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रोड शो किया था।

3 km के रोड शो में अलवर की राजनीति मापी गई

आज प्रियंका गांधी ने अपने 3 km की रोड शो में प्रदेश के अलवर लोकसभा क्षेत्र की पूरी राजनीति माप ली। रोड शो के दौरान समर्थकों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। हालांकि प्रियंका ने किसी समर्थकों का दिल नहीं दुखाया। इस क्रम में प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

अलवर सीट को लेकर राजनीति के जानकारों का ये है मानना

बता दें कि मौजूदा स्थिति में कांग्रेस का अलवर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर कब्जा है. ऐसे में राजनीति के जानकारों का मानना है कि भले ही कांग्रेस का कब्जा अलवर सीट पर अधिक है। हालांकि अलवर शहर की विधानसभा सीट पिछले चार चुनाव से कांग्रेस हार रही है। इसका असर पिछले लोकसभा चुनावों में भी देखा गया है। इस कारण से पार्टी की तरफ से अलवर सीट पर बढ़त बनाने के मिशन से प्रियंका का रोड शो हो रहा है।


Advertisement