Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज (रविवार) उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दूसरी लिस्ट के तौर पर 43 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि कल (शनिवार) को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की जिसमें 33 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। […]

Advertisement
Congress releases second list
  • October 22, 2023 4:03 pm IST, Updated 1 year ago

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज (रविवार) उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दूसरी लिस्ट के तौर पर 43 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि कल (शनिवार) को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की जिसमें 33 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने बीडी कल्ला को बीकानेर पश्चिम से, प्रमोद जैन भाया को अंता से, प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइन से, अमीन कागजी को किशनपोल से, रामलाल जाट को मांडल से, रघु शर्मा को केकड़ी से, परसादी लाल मीणा को लालसोट से, बाबूलाल नागर को दूदू से मैदान में उतारा है।

एक दिन पहले 33 प्रत्याशियों की सूची जारी

शनिवार को कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दे की पहली लिस्ट में किसी भी विधायक का नाम नहीं काटकर पार्टी ने पुराने चेहरे को ही रिपीट किया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम नीचे की सूची में अंकित है।


Advertisement