Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Rajasthan Election: सीपी जोशी का दावा, जनता मोदी -बीजेपी के साथ, कांग्रेस की विदाई तय

Rajasthan Election: सीपी जोशी का दावा, जनता मोदी -बीजेपी के साथ, कांग्रेस की विदाई तय

जयपुर। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। प्रदेश में इस बार 75.45% फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। अब सभी को 3 दिसंबर का इंतजार है, जब चुनाव परिणाम जारी किये जाएंगे। इसी बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। कांग्रेस […]

Advertisement
सीपी जोशी
  • November 27, 2023 12:37 pm IST, Updated 1 year ago

जयपुर। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। प्रदेश में इस बार 75.45% फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। अब सभी को 3 दिसंबर का इंतजार है, जब चुनाव परिणाम जारी किये जाएंगे। इसी बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी की जीत का दावा किया है।

कांग्रेस के खिलाफ लोग

दरअसल भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनावों में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सीपी जोशी भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक मतदान, प्रचंड बहुमत, अभूतपूर्व विश्वास और जन समर्थन मिला है। जनता को मोदी जी और भाजपा पर विश्वास है। कांग्रेस के हथकंड़े काम नहीं आये। उन्होंने पांच साल जो पाप किया है उसके खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

महिलाएं रहीं आगे

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में पुरुषों से आगे महिलाएं रही हैं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 74.53 रहा जबकि महिलाओं का 74.72% रहा है। यदि 2018 की बात करें तो उस दौरान पुरुष वोटरों का मतदान प्रतिशत 74.71 और महिलाओं का 74.67 रहा था। बता दें कि प्रदेश में कुल 5,25,48,105 वोटर हैं। इसमें से पुरुष वोटर 2,73,48,999 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 2,51,98,492 है।

इन पार्टियों के पास इतनी सीटें

कांग्रेस- 107
बीजेपी- 70
निर्दलीय- 13
अन्य- 08
रिक्त- 02


Advertisement