Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Rajasthan Election Results: राजस्थान में नहीं बदलेगा रिवाज! बीजेपी को बहुमत

Rajasthan Election Results: राजस्थान में नहीं बदलेगा रिवाज! बीजेपी को बहुमत

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से पुराना ट्रेंड जारी रहता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल राज्य में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज है और इस बार भी यहीं होने की संभावना दिख रही है। बता दें कि अब तक के आये हुए रुझान में बीजेपी स्पष्ट बहुमत की तरफ जाते […]

Advertisement
  • December 3, 2023 6:57 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से पुराना ट्रेंड जारी रहता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल राज्य में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज है और इस बार भी यहीं होने की संभावना दिख रही है। बता दें कि अब तक के आये हुए रुझान में बीजेपी स्पष्ट बहुमत की तरफ जाते हुए दिख रही है। फिलहाल बीजेपी 114 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे हैं। वहीं पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में गया है जहां पर बीजेपी उम्मीदवार प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस के बाबूलाल नागर को शिकस्त दी है।

सीपी जोशी पिछड़े

प्रदेश में इस बार 75.45% फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, आमेर सीट से बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पीछे चल रहे हैं। वहीं शुरुआत में पिछड़ने के बाद टोंक से सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा अब आगे हो गए हैं। तारानगर से राजेंद्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं। झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पिछड़ गए हैं। सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। विद्याधर नगर सीट से बीजेपी की दीया कुमारी आगे चल रही हैं।

महिलाएं रहीं आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव में पुरुषों से आगे महिलाएं रही हैं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 74.53 रहा जबकि महिलाओं का 74.72% रहा है। यदि 2018 की बात करें तो उस दौरान पुरुष वोटरों का मतदान प्रतिशत 74.71 और महिलाओं का 74.67 रहा था। बता दें कि प्रदेश में कुल 5,25,48,105 वोटर हैं। इसमें से पुरुष वोटर 2,73,48,999 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 2,51,98,492 है।


Advertisement