Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • नाव से दुल्हन परि को लेने जाएंगे राघव चड्डा, जानिए और क्या होगा खास

नाव से दुल्हन परि को लेने जाएंगे राघव चड्डा, जानिए और क्या होगा खास

जयपुर। डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में दुनियभर में मशहूर झीलों की नगरी उदयपुर एक बार सुर्ख़ियों में है. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा और बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में 24 सितंबर को शादी रचाएंगे। ख़ास अंदाज में ले जाएंगे राघव अपनी दुल्हन जानकारी के अनुसार राघव […]

Advertisement
RAGHAV AND PARINEETI
  • September 21, 2023 12:42 pm IST, Updated 1 year ago

जयपुर। डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में दुनियभर में मशहूर झीलों की नगरी उदयपुर एक बार सुर्ख़ियों में है. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा और बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में 24 सितंबर को शादी रचाएंगे।

ख़ास अंदाज में ले जाएंगे राघव अपनी दुल्हन

जानकारी के अनुसार राघव चड्डा पारंपरिक तरीके से बारात ले जाने के बजाय ख़ास अंदाज में अपनी दुल्हन को लेने जाएंगे। राघव चड्डा अपनी दुल्हन परिणीति चोपड़ा को लेने मेवाड़ी अंदाज में सजी-धजी नाव में बैठकर एक होटल से दूसरे होटल में बारात लेकर जाएंगे। बारात के लिए विशेष रूप से पांरपरिक तरीके से नव को सजाया जा रहा है.

22 सितंबर को दोनों परिवार उदयपुर में

22 सितंबर शाम को दोनों परिवार के सदस्य उदयपुर पहुंच जाएंगे। इस शादी में पंजाबी खाने की थीम पर बनने वाले व्यंजनों को कई बड़े शेफ को भी अलग से निमंत्रण दिया गया है. वहीं राजस्थान के घूमर नृत्य किए साथ मेवाड़ी अंदाज में स्वागत की तैयारी की गई है. शादी के लिए सबसे महंगा महाराजा सुइट भी बुक किया गया है जिसक किराया करीब 10 लाख रुपये प्रति दिन का है. यह सुइट करीब 3500 वर्गफीट में फैला हुआ है.


Advertisement