Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • परि और राघव चड्डा की शादी में शामिल नहीं होंगी बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस

परि और राघव चड्डा की शादी में शामिल नहीं होंगी बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस

जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं. दोनों अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं. इसी कड़ी में खबर सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस इस शादी में शामिल नहीं होंगी। शादी की रस्में शुरू उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव […]

Advertisement
Parineeti and Raghav Chadha
  • September 23, 2023 9:41 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं. दोनों अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं. इसी कड़ी में खबर सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस इस शादी में शामिल नहीं होंगी।

शादी की रस्में शुरू

उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. दूल्हा और दुल्हन के उदयपुर पहुंचने के बाद सभी मेहमान भी वेन्यू पहुंच रहे हैं मगर प्रियंका चोपड़ा का इस शादी में आना कैंसिल माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस वक़्त प्रियंका अपने किसी पुराने कमिटमेंट में बिजी चल रही हैं. इस कमिटमेंट के कारण वो अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। वहीं इससे पूर्व ये जानकारी आई थी कि प्रियंका के पति और गायक निक जोनस परि की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

निक जोनास के शादी में न आने का क्या कारण ?

निक जोनास ब्रदर्स टूर की वजह से परिणिति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल उनके बैंड का कॉन्सर्ट 21 सितंबर को फिलाडेल्फिया में, 22 सितंबर को बाल्टीमोर में और 23 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में होना जा रहा है.

दिल्ली में की सगाई

परिणीति और राघव चड्डा ने इसी साल दिल्ली में 13 मई को धूमधाम से सगाई की थी. निक जोनस परिणीति के सगाई में शामिल नहीं हुए मगर प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल हुई थीं. वहीं अब सगाई के 4 महीने बाद अब परी और राधव उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं.


Advertisement