Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन करने पहुंचे सनी देओल, बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ किया डांस

जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन करने पहुंचे सनी देओल, बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ किया डांस

जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के विश्वविख्यात मातेश्वरी तनोट राय माता मंदिर में बुधवार को फिल्म अभिनेता सनी देओल पहुंचे। जहां उन्होंने विधिपूर्वक तनोट माता की पूजा-अर्चना की। मंदिर में पहुंचने पर BSF के DIG योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने उनका स्वागत किया। तनोट माता के दर्शन करने के बाद वह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात जवानों […]

Advertisement
Sunny Deol reached Jaisalmer
  • April 9, 2025 8:44 am IST, Updated 11 months ago

जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के विश्वविख्यात मातेश्वरी तनोट राय माता मंदिर में बुधवार को फिल्म अभिनेता सनी देओल पहुंचे। जहां उन्होंने विधिपूर्वक तनोट माता की पूजा-अर्चना की। मंदिर में पहुंचने पर BSF के DIG योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने उनका स्वागत किया। तनोट माता के दर्शन करने के बाद वह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात जवानों से मिले।

फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना

इस दौरान अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म जाट की सफलता के लिए प्रार्थना की। तनोट माता मंदिर से सनी देओल का खास रिश्ता है। उनकी फिल्म बॉर्डर में सबसे पहले तनोट माता मंदिर को दर्शाया गया था। गदर-2 के प्रमोशन के लिए सनी देओल तनोट माता मंदिर दर्शन के लिए आए थे। इसके बाद गदर-2 के लिए भी उन्होंने तनोट माता की पूजा-अर्चना की थी, जिसके बाद फिल्म को अपार सफलता मिली। एक बार फिर वह अपनी आने वाली फिल्म जाट की सफलता के लिए तनोट माता के दरबार में पहुंचे हैं।

जवानों से की मुलाकात

सनी देओल की तनोट माता के प्रति गहरी आस्था है। इस मौके पर सनी देओल ने तनोट राय मंदिर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ गदर और बॉर्डर फिल्मों के गानों पर जमकर डांस किया। इसके बाद अभिनेता ने बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत की। कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा कर रहे जवानों की तारीफ की। सनी देओल ने कहा, ‘देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा पर देश को गर्व है।’ आखिर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

10 अप्रैल को होगी रिलीज

‘जाट’ मूवी 10 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह मूवी हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू में भाषा में भी रिलीज की जाएगी। इस मूवी को गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है। सनी देओल के साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा खतरनाक खलनायक ‘रणतुंगा’ के किरदार में दिखाई देंगे। खलनायक के किरदार के लिए रणदीप हुड्डा ने अपने बाल बड़े किए। अपनी बॉडी पर काम किया, ताकि उनका किरदार पर्दे पर अधिक खतरनाक दिखाई दे।


Advertisement