Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • अशोक गहलोत के घर गूंजी किलकारी, सचिन पायलट ने दी दादा बनने की बधाई

अशोक गहलोत के घर गूंजी किलकारी, सचिन पायलट ने दी दादा बनने की बधाई

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर खुशखबरी आई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर दादा बन गए हैं। नवरात्रि में उनके बेटे वैभव गहलोत के घर नन्हा मेहमान आया है। अशोक गहलोत की बहू हिमांशी गहलोत ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया के जरिए दी बधाई […]

Advertisement
GOOD NEWS AT ASHOK GEHLOT HOME
  • April 4, 2025 10:07 am IST, Updated 6 days ago

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर खुशखबरी आई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर दादा बन गए हैं। नवरात्रि में उनके बेटे वैभव गहलोत के घर नन्हा मेहमान आया है। अशोक गहलोत की बहू हिमांशी गहलोत ने बेटे को जन्म दिया है।

सोशल मीडिया के जरिए दी बधाई

इस बात की जानकारी स्वयं वैभव गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा से हमे बेटे की प्राप्ति हुई है। वैभव और उनकी पत्नी हिमांशी की यह दूसरी संतान है। इससे पहले उनके घर पर एक बेटी काश्विनी गहलोत का जन्म हुआ था। दुनिया को इस खुशखबरी के बारे में बताते हुए वैभव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा परमपिता की असीम अनुकंपा से हमारे घर में खुशियों की नई किलकारी गूंजी है। भगवान की कृपा से हमें बेटे रत्न की प्राप्ति हुई है। हिमांशी और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमारे लिए अनमोल हैं।

वैभव ने पुणे से कानून की पढ़ाई की

वैभव के पिता अशोक गहलोत तीन बार राजस्थान के सीएम रह चुके हैं। वहीं उनकी मां का नाम सुनीता गहलोत है। वैभव ने पुणे से कानून की पढ़ाई की है। वह कारों को किराए पर देने का व्यापार करते हैं। वहीं उनकी पत्नी हिमांशी का शेयर ट्रेडिंग का काम करती हैं। वैभव बीते 2 दशकों से कांग्रेस पार्टी की ओर से राजनीति में भी सक्रिय हैं। साल 2019 में जोधपुर से और 2024 में जालौर-सिरोही से लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें इन दोनों ही चुनावों में जीत नहीं मिली थी।

सचिन पायलट ने दी बधाई

अशोक गहलोत के दादा बनने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उन्हें बधाई दी है। सचिन पायलट ने लिखा कि वैभव गहलोत और हिमांशी को बेटे के जन्म की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी और सुनीता गहलोत जी समेत समस्त परिजनों को भी ढेर सारी बधाई देता हूं। बता दें कि पिछली सरकार में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच रिश्ते ज्यादा मधुर नहीं रहे। इन दोनों के बीच खटपट चलती रही जिससे प्रदेश की राजनीति ने सुर्खियां बटोरीं।


Advertisement