Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • 30 दिसंबर को भजनलाल कैबिनेट का विस्तार, लिस्ट में हैं ये 17 नाम

30 दिसंबर को भजनलाल कैबिनेट का विस्तार, लिस्ट में हैं ये 17 नाम

जयपुर। हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे सामने आये। तीनों राज्यों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के एक हफ्ते बाद तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैबिनेट का विस्तार हो चुका है जबकि राजस्थान में अब तक मंत्रिमंडल […]

Advertisement
  • December 29, 2023 12:07 pm IST, Updated 1 year ago

जयपुर। हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे सामने आये। तीनों राज्यों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के एक हफ्ते बाद तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैबिनेट का विस्तार हो चुका है जबकि राजस्थान में अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। इसे लेकर रोज नई- नई तारीखें सामने आ रही हैं।

17 मंत्री लेंगे शपथ

वहीं अब बताया जा रहा है कि भजनलाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण की अगली तारीख 30 दिसंबर यानी कल हो सकती है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 17 मंत्री एक साथ शपथ ले सकते हैं। इन 17 में से 12 नाम सामने आये हैं जिसमें किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कौन सा विभाग किसे दिया जाये इसी पर पेंच फंसा हुआ है। जिस वजह से अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है।

इन नामों की चर्चा

  • अविनाश गहलोत
  • जवाहर सिंह बेदाम
  • डॉ. शैलेष सिंह
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • विश्वनाथ मेघवाल
  • गजेंद्र खींवसर
  • अजय सिंह किलक
  • सुमित गोदारा
  • मंजू बाघमार
  • अनीता भदेल
  • हरीलाल नागर
  • डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

Advertisement