Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan: कई अटकलों के बीच मां शारदा देवी के दर्शन करने MP पहुंचे पायलट, सांसद विवेक तन्खा भी रहें मौजूद

Rajasthan: कई अटकलों के बीच मां शारदा देवी के दर्शन करने MP पहुंचे पायलट, सांसद विवेक तन्खा भी रहें मौजूद

जयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट रविवार 4 जून की शाम मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे। वहां पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ उन्होंने मैहर में मां शारदा के दर्शन किए। सचिन पायलट ने मां शारदा की आरती भी उतारी। इस दौरान उन्होंने सांसद विवेक तन्खा के घर कार्यकर्ताओं से मुलाकात […]

Advertisement
मां शारदा के शरण में सचिन पायलट
  • June 5, 2023 5:39 am IST, Updated 2 years ago

जयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट रविवार 4 जून की शाम मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे। वहां पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ उन्होंने मैहर में मां शारदा के दर्शन किए। सचिन पायलट ने मां शारदा की आरती भी उतारी। इस दौरान उन्होंने सांसद विवेक तन्खा के घर कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और इसके बाद वे कार के माध्यम से सतना के मैहर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौके पर मौजूद रहे।


Advertisement