जयपुर। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर और जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा और सुखजिंदर सिंह रंधावा रहेंगे। सीएम गहलोत करेंगे बैठक आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधवा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा […]
जयपुर। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर और जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा और सुखजिंदर सिंह रंधावा रहेंगे।
आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधवा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा आज यानि 28 मार्च से 1अप्रैल तक सातों संभागों में कार्यकर्यताओं से संवाद करेंगे। इस बैठक में सातों जिलों के नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक समेत मंत्री भी शामिल रहेंगे। जानकारी के मुताबिक बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गंगा शहर के तेरापंथ भवन में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर लगभग 3 बजे जोधपुर संभाग का कार्यक्रम जोधपुर के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भी मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
आपको बता दें कि संभागों के साथ होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कार्यकर्ताओं के समक्ष केंद्र सरकार द्वारा गलत नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतारकर इसका विरोध करें साथ ही जनता को भी केंद्र सरकार के कारनामों से अवगत कराएं।
बता दें कि कल यानि 29 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। और कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल यानि 29 मार्च को दोपहर 3 बजे उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम गहलोत बैठक कर जमीनी तौर पर जायजा लेंगे। वहीं 30 मार्च को सुबह 11 बजे कोटा और दोपहर 3 बजे अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी और 1 अप्रैल की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री 11 बजे भरतपुर और दोपहर 3 बजे जयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।