जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिवों को पार्टी मुख्यालय से जोड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपाध्यक्षों और महासचिवों को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से तुरंत प्रभाव से जोड़ा है। 11 उपाध्यक्ष को पीसीसी मुख्यालय से जोड़ा बता दें […]
जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिवों को पार्टी मुख्यालय से जोड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपाध्यक्षों और महासचिवों को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से तुरंत प्रभाव से जोड़ा है।
बता दें कि जिन 11 उपाध्यक्ष को पीसीसी मुख्यालय से जोड़ा गया है, उनमें विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, गजराज खटाना, मंजू मेघवाल, हाकम अली के अलावा पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, जगतार सिंह कांग, डॉ समरजीत सिंह, हीरालाल दरांगी, रफीक मंडेलिया, डॉ राजकुमार जयपाल और पूर्व विधायक दर्शन सिंह शामिल हैं।
जिन आठ महासचिवों को पीसीसी मुख्यालय से जोड़ा गया है, उनमें विधायक राकेश पारीक, रीटा चौधरी के अलावा स्वर्णिम चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह गुर्जर, अमित धारीवाल, प्रतिष्ठा यादव, सुमन यादव और डॉ वीरेंद्र सिंह सिद्धू शामिल हैं।