Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan Election: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, 85 सचिवों की हुई नियुक्ति

Rajasthan Election: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, 85 सचिवों की हुई नियुक्ति

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के चुनाव में महज कुछ ही महीने शेष है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने पर लगी हुई है। उसी दिशा में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें 85 नए सचिवों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने इसकी […]

Advertisement
  • May 27, 2023 4:50 pm IST, Updated 2 years ago

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के चुनाव में महज कुछ ही महीने शेष है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने पर लगी हुई है। उसी दिशा में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें 85 नए सचिवों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने इसकी घोषणा की है। इसमें कई नए और पुराने चेहरे भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक अब जल्द ही नए उपाध्यक्ष और महामंत्री भी बनाये जायेंगे। इसमें ज्यादातर युवक कांग्रेस NSUI और महिला कांग्रेस में काम कर चुके नेताओं को मौका दिया गया है। नियुक्ति पाने वाले नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के समर्थक है।

सचिवों की हुई नियुक्ति

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी जनवरी 21 में घोषित हुई थी। इसमें 39 पदाधिकारी थे। पुरानी कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष गोविन्द मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ. जीतेन्द्र सिंह, महेन्द्रजीत मालवीय, नसीम अख्तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी और रामलाल जाट बनाए गए थे। इसके साथ ही आठ महासचिव जीआर खटाना, हाकिम अली, लाखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीता चौधरी और वेदप्रकाश सोलंकी को नियुक्त किया था। इसके आलावा 24 सचिव भी बनाए गए थे। वहीं पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने ट्वीट करके नवनियुक्त सचिवों को बधाई दी है ।


Advertisement