Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan Elections: कांग्रेस की जारी हुई स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

Rajasthan Elections: कांग्रेस की जारी हुई स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की काउंट डाउन शुरू है। ऐसे में सोमवार को कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, […]

Advertisement
Congress's list of star campaigners released
  • November 7, 2023 6:05 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की काउंट डाउन शुरू है। ऐसे में सोमवार को कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पार्टी के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, डॉक्टर सी पी जोशी समेत 40 अन्य स्टार प्रचारकों के नाम शामिल है। पार्टी ने इन नेताओं को जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों के मुताबिक चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी –

-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

-सोनिया गांधी

-राहुल गांधी

-प्रियंका गांधी

-सीएम अशोक गहलोत

-केसी वेणुगोपाल

-सुखजिंदर रंधावा

-सचिन पायलट

-गोविंद डोटासरा

-डॉ. सीपी जोशी

-राज बब्बर

-हरिश चौधरी

-भूपिंदर सिंह हुड्डा

-मुकुल वास्निक

-तारीक अनवर

-जितेंद्र सिंह

-मधुसुदन मिस्त्री

-शशि थरूर

-गौरव गोगोई

-सुखविंदर सिंह सुखू

चुनावी समीकरण 2023

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 25 नवम्बर को होगी और चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। ऐसे में प्रदेश भर में सभी राजनीतिक दल मजबूती के साथ तैयारी कर चुकी है। वहीं प्रदेश में निष्पक्ष, भयहीन और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है।


Advertisement