Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan News : डॉ. किरोड़ी लाल मीना का इंडिया गठबंधन पर तंज, बोले लोकसभा चुनाव…

Rajasthan News : डॉ. किरोड़ी लाल मीना का इंडिया गठबंधन पर तंज, बोले लोकसभा चुनाव…

जयपुर। कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमें तो पहले ही मालूम था कि इंडिया गठबंधन टूटेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में NDA की आंधी पूरे देश भर में चलेगी और प्रचण्ड बहुमत से जीत भी हासिल होगी। किरोड़ी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए […]

Advertisement
Kirori Lal Meena taunts India alliance
  • January 30, 2024 8:50 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमें तो पहले ही मालूम था कि इंडिया गठबंधन टूटेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में NDA की आंधी पूरे देश भर में चलेगी और प्रचण्ड बहुमत से जीत भी हासिल होगी। किरोड़ी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी नहीं मिलने जा रहा है।

राहुल गांधी की यात्रा पर तंज

उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय किस बात का मांग रहे हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण किया है। इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। युवा नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि युवा लीडरशिप को आगे आने की जरुरत है। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी भी युवा उम्मीदवार को मौका देने वाली है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को हैसियत के अनुसार कांग्रेस ने पद नहीं दिया। सचिन पायलट को प्रतिपक्ष का नेता या प्रदेशाध्यक्ष बनाते तो सही होता।

किसानों का भाग्य पीएम मोदी ने खोला

डॉ. किरोड़ी लाल ने ERCP को लेकर कहा कि वे 1989 से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी मांग थी कि चंबल का पानी मिलना चाहिए। अब PM मोदी ने उस सपने को भी पूरा कर दिया है। राष्ट्रीय परियोजना पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को घोषित कर कर दिया गया है। केन्द्र 90 प्रतिशत राशि वहन करेगा। 2.10 लाख हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर को भी पानी दिया जाएगा। यह काम डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि सहमति लेने का कोई प्रयास पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नहीं किया, वे कुण्डली मारकर बैठे थे। अब केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह व मुख्यमंत्री ने पीएम के निर्देश पर इसे मूर्त रूप दे दिया है। पूर्वी राजस्थान के किसानों का भाग्य PM मोदी ने खोल दिया। किरोड़ी ने इसके साथ कहा कि अभी काम पूरा करने में समय लगेगा।

मिट्टी से भी निकालकर दूंगा सोना

डॉ. किरोड़ी को मंत्रालय नहीं मिलने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि वे गांव से आते हैं और किसान के बेटे भी हैं, इसलिए सोच विचारकर विभाग दिया गया है। ऐसे में उन्होंने कहा कि मिट्टी से भी सोना निकालकर दूंगा। गांव-किसान को अधिक आगे ले जाऊंगा। धरातल पर सरकार की योजनाओं को उतारा जाएगा। किरोड़ी ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वे विधायक और मंत्री दोनों हैं, लेकिन पार्टी का निर्णय सबसे ऊपर है।


Advertisement