Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan Politics: बीजेपी ने मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों का किया ऐलान, इन लोगो को मिली नई जिम्मेदारी

Rajasthan Politics: बीजेपी ने मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों का किया ऐलान, इन लोगो को मिली नई जिम्मेदारी

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी अब हरकत में आ गई है। भाजपा लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है और संगठन में बड़ा बदलाव भी कर रही है। जहां आज शाम भाजपा ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रभारियों की […]

Advertisement
बीजेपी ने मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों का किया ऐलान
  • July 7, 2023 3:20 pm IST, Updated 2 years ago

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी अब हरकत में आ गई है। भाजपा लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है और संगठन में बड़ा बदलाव भी कर रही है। जहां आज शाम भाजपा ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रभारियों की नियक्ति की है, तो अब प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तरफ से राजस्थान में मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की हुई नियुक्ति

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्य में मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमे अंकित गुर्जर चेची को युवा मोर्चा, रक्षा भंडारी को महिला मोर्चा, चम्पालाल प्रजापत गेदर को ओबीसी मोर्चा, कैलाश मेघवाल को एससी मोर्चा, नारायण मीणा को एसटी मोर्चा, भागीरथी चौधरी को किसान मोर्चा और हमीद खां मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


Advertisement