Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan Politics: संसद के बाद राजस्थान में गरजेंगे राहुल गांधी, CM गहलोत मानगढ़ धाम पहुंचे

Rajasthan Politics: संसद के बाद राजस्थान में गरजेंगे राहुल गांधी, CM गहलोत मानगढ़ धाम पहुंचे

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ देर में राजस्थान के मानगढ़ धाम पहुंचेंगे। संसद में अपना भाषण समाप्त कर राहुल गांधी राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। वे यहां विश्व आदिवासी दिवस के समारोह में भाग लेंगे। यह इलाका आदिवासियों का है और 19 सीटों पर सीधा असर पड़ता है। सीएम गहलोत पहुंचे सभा […]

Advertisement
संसद के बाद राजस्थान में गरजेंगे राहुल गांधी
  • August 9, 2023 10:03 am IST, Updated 2 years ago

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ देर में राजस्थान के मानगढ़ धाम पहुंचेंगे। संसद में अपना भाषण समाप्त कर राहुल गांधी राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। वे यहां विश्व आदिवासी दिवस के समारोह में भाग लेंगे। यह इलाका आदिवासियों का है और 19 सीटों पर सीधा असर पड़ता है।

सीएम गहलोत पहुंचे सभा स्थल

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मानगढ़ धाम पहुंच गए हैं। कुछ देर में राहुल गांधी भी मानगढ़ पहुंचेंगे। मानगढ़ धाम बांसवाड़ा की पहाड़ी पर विश्व आदिवासी दिवस पर हो रहे जनसभा कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, सुखराम बिश्नोई, मुरारीलाल मीणा,
अर्जुन बामणिया, राज्यमंत्री रामेश्वर डूडी, राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, रघुवीर मीणा, गिरिजा व्यास, मंत्री भंवर सिंह भाटी, शकुंतला रावत, हेमाराम चौधरी, विधायक रफीक खान, कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर मौजूद हैं।


Advertisement