जयपुर। राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और नहर और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा नेता को 11,261 वोटों से हराया। चुनाव में कुन्नर को 94761 और सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को […]
जयपुर। राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और नहर और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा नेता को 11,261 वोटों से हराया। चुनाव में कुन्नर को 94761 और सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को 83500 वोट मिले हैं। जीत दर्ज करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कुन्नर को बधाई दी है। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हम इसकी समीक्षा करेंगे।
इसी बीच पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता समझ गई है कि सरकार बनने के बाद भी हमारी ताकत कम नहीं हुई, इसका फायदा हमें लोकसभा चुनाव में मिलेगा। राजस्थान में सरकार इनकी बनी लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में इन्हें(BJP) देरी हुई, यह कोई सरकार चलाने के तौर तरीके हैं? जनता पर पहले ही इनका प्रभाव खराब पड़ा है ऐसे में इसका फायदा हमें होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही हम समझ गए थे कि कांग्रेस जीतने वाली है।
मालूम हो कि 5 जनवरी को श्रीकरणपुर सीट पर हुए मतदान की आज काउंटिंग हुई थी। चुनाव जीतने से पहले ही सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार में मंत्री बना दिया गया था। इस वजह से यह सीट चर्चा में आ गई थी। पूरे 18 राउंड में मतगणना पूरी हुई, जिसमें पहले दो राउंड में टीटी आगे थे लेकिन तीसरे राउंड में पीछे हो गए इसके बाद पीछे ही रह गए।