जयपुर। कांग्रेस राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी के 10 सितंबर को निवाई आगवन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शुक्रवार देर शाम को टोंक पहुंचे और सभास्थल का निरीक्षण किया। 10 सितम्बर को टोंक आएंगी प्रियंका गांधी कांग्रेस के जिला चुनाव प्रभारी प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया रविवार […]
जयपुर। कांग्रेस राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी के 10 सितंबर को निवाई आगवन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शुक्रवार देर शाम को टोंक पहुंचे और सभास्थल का निरीक्षण किया।
कांग्रेस के जिला चुनाव प्रभारी प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया रविवार को झिलाय रोड स्थित विवेकानंद मॉडल स्कूल में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के चयनित महिलाओं को फोन वितरित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं प्रियंका गांधी गांव झिलाय में राज्य सरकार की ग्रामीण इंदिरा रसोई का विधिवत शुभारंभ भी करेंगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार शाम 6:15 बजे सड़क मार्ग से निवाई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभास्थल का जायजा लिया लेने के बाद राजधानी जयपुर के लिए रवाना हो गए.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा के राजस्थान आगमन के चलते जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज सहित आला अधिकारी गुरुवार की शाम से ही निवाई में डेरा जमाए हुए हैं। वहीं सार्वजनिक निर्माण द्वारा सड़क की मरम्मत की जा रही है. साफ-सफाई कर चमकाया जा रहा है। विभाग ने सडक़ पर हो रहे गड्ढों के पेचवर्क कर दिए है। सडक़ पर बने हुए सभी ब्रेकर हटा दिए हैं।