Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Dausa News : स्कूल में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगा आग, दो महिला कर्मी झुलसी

Dausa News : स्कूल में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगा आग, दो महिला कर्मी झुलसी

जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले से सिलेंडर में आग लगने की ख़बर सामने आई है। दौसा के सदर थाना के सराय गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसा तब हुआ जब स्कूल के बच्चों के लिए दो महिला कर्मी पोषाहार बना रही थी। (Dausa News) इस दौरान […]

Advertisement
Cylinder caught fire while cooking in school
  • April 29, 2024 10:17 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले से सिलेंडर में आग लगने की ख़बर सामने आई है। दौसा के सदर थाना के सराय गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसा तब हुआ जब स्कूल के बच्चों के लिए दो महिला कर्मी पोषाहार बना रही थी। (Dausa News) इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी, जिसमें दो महिला कार्मिक झुलस गए। हालांकि पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पोषाहार बनाने वक्त हुआ हादसा

आज सोमवार को दौसा जिले के सराय गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सुबह बच्चों के लिए खाना बनाते समय अचानक गैस में आग पकड़ ली, जिस वजह से दो महिलाएं आग की चपेट में आ गई और उन्हें बचाने पहुंचे एक शिक्षक भी झुलस गए।

एक महिला की हालत नाजुक

इस भीषण हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल में मौजूद सभी शिक्षकों ने घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां एक महिला की हालत नाजुक है। इस वजह से उसे जयपुर रैफर किया गया है।


Advertisement