Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • भजनलाल कैबिनेट के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, शाम को हो सकती है घोषणा

भजनलाल कैबिनेट के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, शाम को हो सकती है घोषणा

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने जो फाइल राज्यपाल को भेजी थी उसे मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद आज शाम तक किसे कौन सा विभाग मिला है, इसकी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि शनिवार 30 दिसंबर […]

Advertisement
  • January 5, 2024 8:54 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने जो फाइल राज्यपाल को भेजी थी उसे मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद आज शाम तक किसे कौन सा विभाग मिला है, इसकी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि शनिवार 30 दिसंबर को 22 मंत्रियों ने शपथ ली थी। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल में 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिसमें से 12 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) हैं।

ये बने थे कैबिनेट मंत्री-

  • किरोड़ीलाल मीणा
  • गजेंद्र सिंह खींवसर,
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • बाबूलाल खराड़ी
  • मदन दिलावर
  • जोगाराम पटेल
  • सुरेश सिंह रावत
  • अविनाश गहलोत
  • जोराराम कुमावत
  • हेमंत मीणा
  • कन्हैयालाल चौधरी
  • सुमित गोदारा

ये बने थे राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

  • संजय शर्मा
  • गौतम कुमार दक
  • झाबर सिंह खर्रा
  • सुरेंद्र पाल टीटी
  • हीरालाल नागर

ये बने थे राज्य मंत्री

  • ओटाराम देवासी
  • विजय सिंह चौधरी
  • मंजू बाघमार
  • केके विश्नोई
  • जवाहर सिंह बेढम

Advertisement