Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • संसद और विधानसभा में गुणवत्तापूर्ण चर्चाएं होना जरूरी- सीपी जोशी

संसद और विधानसभा में गुणवत्तापूर्ण चर्चाएं होना जरूरी- सीपी जोशी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए प्रजातांत्रितक संस्थाएं किस तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकती है, इस पर मंथन किया जाएगा। विधानसभा में गुणवत्तापूर्ण चर्चाएं जरूरी- सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने पत्रकारों से बातचीत […]

Advertisement
It is necessary to have quality discussions in the Assembly and Parliament: Joshi
  • August 21, 2023 6:33 am IST, Updated 2 years ago

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए प्रजातांत्रितक संस्थाएं किस तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकती है, इस पर मंथन किया जाएगा।

विधानसभा में गुणवत्तापूर्ण चर्चाएं जरूरी- सीपी जोशी

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण कानून निर्माण में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि विधायिका आमजन के प्रति जवाबदेह हैं। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि निरंतर ऐसे कानूनों का निर्माण हो, जिससे देश आगे बढ़े। वर्तमान समय में संसद और विधानसभा में गुणवत्तापूर्ण चर्चाएं जरूरी है। उन्होनें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की तरफ से दुनियाभर में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा निरंतर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना 1911 में हुई एवं 1948 में इसका वर्तमान स्वरूप अस्तित्व में आया। वर्तमान में 180 से अधिक विधान मण्डल इसके सदस्य हैं और भौगोलिक दृष्टि से यह 9 अलग-अलग क्षेत्रों में बंटा है।

दो सत्रों में होगी चर्चा

डॉ जोशी ने कहा कि सम्मेलन 21 से 22 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल दो सत्र होंगे। प्रथम सत्र में डिजिटल सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस की दिशा में जनप्रतिनिधियों के कौशल को और बेहतर बनाने और वर्तमान चुनौतियों में जनप्रतिनिधित्व जैसे विषयों पर चर्चा होगी। दूसरे सत्र में लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से देश को मजबूत करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

सीपीए कॉमनवैल्थ पार्लियामेंट्री का प्लेटफार्म

उन्होंने कहा कि सीपीए कॉमनवैल्थ पार्लियामेंट्री का प्लेटफार्म है। इसके माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर कार्य किए जा रहे हैं। विधायिका जनता के प्रति समर्पित है। इसकी ज्यादा बैठकें होंगी तो शासन की गुणवत्ता मजबूत बनेंगी।


Advertisement