Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर कसा तंज, कहा- यह सरकार रिपीट नहीं बल्कि डिलीट होगी

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर कसा तंज, कहा- यह सरकार रिपीट नहीं बल्कि डिलीट होगी

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस वर्ता में कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं में उमड़ रहा जनसैलाब कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन पर मुहर लगा रहा है। राजेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार पर कसा तंज नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस वर्ता के दौरान कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं में […]

Advertisement
Chief Minister's Mission 156 will stop at just 15 seats, this government will not repeat but will be deleted - Rathore
  • September 15, 2023 9:33 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस वर्ता में कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं में उमड़ रहा जनसैलाब कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन पर मुहर लगा रहा है।

राजेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार पर कसा तंज

नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस वर्ता के दौरान कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं में उमड़ रहा जनसैलाब कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन पर मुहर लगा रहा है। जनसभाओं में उत्साहित लोगों की आंखों में जो भरोसा व समर्थन भाजपा के प्रति दिख रहा है, उससे राजस्थान में परिवर्तन होना तय है। मुख्यमंत्री मिशन 156 व सरकार रिपीट होने का दावा करते हैं, लेकिन परिवर्तन यात्रा में जनसमर्थन यह दर्शा रहा है कि मुख्यमंत्री का मिशन 156, महज मिशन 15 पर ही रुक जायेगा और यह सरकार रिपीट नहीं बल्कि डिलीट होगी।

कांग्रेस नेता एक दूसरे नेता को कर रहे अपमानित

राठौैड़ ने कहा कि किस्सा कुर्सी के खेल में 4 साल 8 माह तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री, मंत्री विधायक व अन्य नेता एक दूसरे को अपमानित करने की राजनीति में इतने मग्न हो गए हैं कि इन्हें राजस्थान का विकास दिखाई ही नहीं दे रहा है। कांग्रेस के स्वयं के नेताओं द्वारा अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री भरत सिंह कुन्दनपुर ने तो अपना सिर मुंडवाकर मुख्यमंत्री का ईमान मर जाने का आरोप लगाया। वहीं इससे पहले सरकार के स्वयं के मंत्री अशोक चांदना बिजली कुप्रबंधन को लेकर सड़क पर धरने पर बैठे थे।


Advertisement