Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • युवक की आंख फोड़ने वाले बदमाश को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

युवक की आंख फोड़ने वाले बदमाश को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जयपुर। झगडे़ में एक व्यक्ति की आंख फोड़ने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, थाना मानपुर थाने में दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कालवान गांव में हुए झगडे़ में व्यक्ति की आंख फोड़ने के मामले में बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशो को किया गिरफ्तार […]

Advertisement
  • January 17, 2024 9:33 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। झगडे़ में एक व्यक्ति की आंख फोड़ने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, थाना मानपुर थाने में दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कालवान गांव में हुए झगडे़ में व्यक्ति की आंख फोड़ने के मामले में बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बदमाशो को किया गिरफ्तार

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के मुताबिक वृत्ताधिकारी, वृत्त मानपुर दीपक कुमार मीना के सुपरविजन में विशेष टीम ने कस्बा कालवान में हुए झगडे़ में एक व्यक्ति की आंख फोड़ने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को अमरसिंह पुत्र सुकलाराम गुर्जर निवासी पाडली बाढ थाना सिकन्दरा ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

आंखो में आई थी गहरी चोट

अमरसिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को वह दूध देने कालवान डेयरी पर गया था। बाद में चाचा की दुकान पर कार्य कर रहा था तभी कुछ लोगों ने उसके और उसके परिवार वालो के साथ लाठी से मारपीट की, जिससे अमरसिंह के भाई विनोद की आंख पर गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए कैलाश चंद और प्यार सिंह को गिरफ्तार किया है।

Tags


Advertisement