जयपुर। भजनलाल शर्मा कैबिनेट (Rajasthan Cabinet Expansion) का आज विस्तार हो रहा है। जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अब तक 22 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली हैं। इसमें 12 कैबिनेट और 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्य मंत्री बनाये […]
जयपुर। भजनलाल शर्मा कैबिनेट (Rajasthan Cabinet Expansion) का आज विस्तार हो रहा है। जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अब तक 22 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली हैं। इसमें 12 कैबिनेट और 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्य मंत्री बनाये गए हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीणा भी इसमें शामिल हैं।
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज शपथ ग्रहण समारोह (Rajasthan Cabinet Expansion) में शामिल नहीं हुईं हैं। जानकारी के मुताबिक वसुंधरा आज उत्तर प्रदेश में हैं क्योंकि उनके बेटे दुष्यन्त के ससुर का निधन हो गया है। इस वजह से वो शोक व्यक्त करने लखनऊ में रहेंगी।