Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan: परिवार ने जिससे रिश्ता तोड़ा उसी से कर ली लव मैरिज, पिता ने रखा जीवित बेटी का मृत्यु भोज

Rajasthan: परिवार ने जिससे रिश्ता तोड़ा उसी से कर ली लव मैरिज, पिता ने रखा जीवित बेटी का मृत्यु भोज

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा मंगरोप थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है जहा पर एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का मृत्यु भोज रखा है। इस खबर को सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। दरअसल यह मामला लव मैरिज से जुड़ा है। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर बेटी ने […]

Advertisement
पिता ने रखा जीवित बेटी का मृत्यु भोज छपवाय शोक पत्रिका
  • June 5, 2023 6:48 am IST, Updated 2 years ago

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा मंगरोप थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है जहा पर एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का मृत्यु भोज रखा है। इस खबर को सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। दरअसल यह मामला लव मैरिज से जुड़ा है। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर बेटी ने प्रेम विवाह किया तो परिजन इतने आहत हुए कि उन्होंने उसकी शोक पत्रिका छपवा दी। पिता ने अपनी बेटी प्रिया को मरा मानकर शोक पत्रिका छपवाकर समाज में बांट दी और 13 जून को मृत्यु भोज के लिए आमंत्रित किया है। रतनपुरा गांव के रहने वाले भैरूलाल लाठी (जाट)‎ की बेटी प्रिया ने दांथल गांव के ‎लड़के कमलेश जाट से प्रेम विवाह किया है। बताया जा रहा है कि जब प्रिया नाबालिग थी‎ तब परिजनों ने उसका रिश्ता‎ बचपन में ही उस ‎लड़के से कर दिया था। दोनों परिवारों में विवाद के कारण‎ कुछ महीने पहले ही लड़की के‎ परिजनों ने वहां से रिश्ता तोड़कर‎ कांदा गांव में दूसरे लड़के से कर‎ दिया।‎

परिवार की मर्जी के खिलाफ की लव मैरिज

प्रिया जाट 17 मई से घर से गायब थी। उसकी मां हेमलता ने हमीरगढ़ ठाणे में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच एक जून को प्रिया सदर ठाणे में दांथल निवासी कमलेश जाट के साथ पुलिस के पास पहुंच गई। प्रिया ने पुलिस को बताया‎ कि वह 27 मई को 18‎ साल की हो गई। उसके बाद 1 जून को कमलेश जाट से आर्य समाज पद्धति से विवाह कर लिया है। अब वह‎ कमलेश के साथ ही रहना चाहती है। थाने में प्रिया के माता-पिता भी पहुंचे, लेकिन उसने पहचानने से ही मना कर दिया। इसके बाद दोनों लड़के-लड़की चले गए और अभी एक साथ ही रह‎ रहे हैं।

परिवार ने रखा मृत्यु भोज

बेटी के शादी करने से पिता इतने नाराज हो गए कि बेटी का‎ जीते जी पीहर गौरणी (मृत्यु‎ भोज) करना तय कर दिया और शोक पत्रिका भी छपवा दी। एक जून से लेकर 13 जून तक‎ 12 दिन शोक के तय कर लिए और अब 13 जून को मृत्यु भोज कर रहे हैं। इस‎ संबंध में भास्कर ने लड़की के‎ परिजनों से बात करने की‎ कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।


Advertisement