Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan News: राजस्थान BJP का इंस्टाग्राम पेज हुआ हैक, हैकर ने लिखा…

Rajasthan News: राजस्थान BJP का इंस्टाग्राम पेज हुआ हैक, हैकर ने लिखा…

जयपुर। राजस्थान में आज सुबह-सुबह एक ख़बर ने लोगों को चौंका दिया। बता दें कि प्रदेश में आज तड़के सुबह भाजपा का इंस्टाग्राम पेज हैक होने की जानकारी मिली जिससे पार्टी के IT सेल में हड़कंप मचा गया। इसके बाद इसका पता लगाने के लिए राज्य संगठन से लेकर केंद्रीय संगठन की IT सेल इसमें […]

Advertisement
Rajasthan BJP's Instagram page hacked
  • February 6, 2024 9:05 am IST, Updated 2 years ago

जयपुर। राजस्थान में आज सुबह-सुबह एक ख़बर ने लोगों को चौंका दिया। बता दें कि प्रदेश में आज तड़के सुबह भाजपा का इंस्टाग्राम पेज हैक होने की जानकारी मिली जिससे पार्टी के IT सेल में हड़कंप मचा गया। इसके बाद इसका पता लगाने के लिए राज्य संगठन से लेकर केंद्रीय संगठन की IT सेल इसमें लग गई। जानकारी के मुताबिक बता दें कि हैकर ने प्रदेश भाजपा के इंस्टा पेज की स्टोरी सेक्शन में कुछ आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड कर दी, जिसके बाद जानकारी मिली की बीजेपी का इंस्टा पेज हैक हो गया है।

ख़बर आग की तरह फ़ैल गई

जानकारी के मुताबिक़ पार्टी के इंस्टाग्राम पेज पर भाजपा के ही किसी कार्यकर्ता ने कुछ तस्वीरों को देखने के बाद IT सेल के कार्मिकों को कनेक्ट किया, जिसके बाद यह ख़बर आग की तरह पूरे IT सेल में फ़ैल गई। इसके बाद आईटी सेल के तरफ से इंस्टा पेज को खंगाला गया, तो यह ख़बर सही साबित हुई। बता दें कि किसी अनजान व्यक्ति ने स्टोरीज़ सेक्शन में एक फोटो उपलोड कर दी थी जिसमें क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन संबंधी जानकारियां झलक रही थी।

ढाई लाख से अधिक फ़ॉलोअर्स

राजस्थान बीजेपी के इंस्टा पेज का हैक होना इसलिए भी गंभीर बताया गया है क्योंकि भाजपा के इस अकाउंट में ढाई लाख से भी अधिक फ़ॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट में वर्तमान में 12 हज़ार 944 पोस्ट और 2 लाख 84 हज़ार फ़ॉलोअर्स शामिल है।

सुबह साढ़े 4 बजे जानकारी मिली

राजस्थान IT सेल के धीरेन्द्र ने बताया कि इंस्टा पेज हैक होने की जानकारी आज (मंगलवार) सुबह 4 बजे बीजेपी के किसी कार्यकर्ता ने फोन पर दी है। इसके बाद जांच की गई जिसमे यह सूचना सही पाई गई। इसके बाद तुरंत केंद्रीय टीम को इसकी जानकारी दे दी गई।


Advertisement