Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan Weather: मौसम के बदलाव के साथ ही बढ़ेगी ठंढ़, कुछ जिलों में बारिश के आसार

Rajasthan Weather: मौसम के बदलाव के साथ ही बढ़ेगी ठंढ़, कुछ जिलों में बारिश के आसार

जयपुर। देश भर के मौसम में एक बार फिर बदलाव हो रहा है। ऐसे में राजस्थान में भी इसका असर पूरा दिखाई दे रहा है। नवंबर शुरुआत होने के पहले ही मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का अनुमान लगाया था। वर्त्तमान समय की बात करें तो राजस्थान का मौसम अभी सामान्य बना रहेगा। […]

Advertisement
change in weather
  • November 3, 2023 3:56 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। देश भर के मौसम में एक बार फिर बदलाव हो रहा है। ऐसे में राजस्थान में भी इसका असर पूरा दिखाई दे रहा है। नवंबर शुरुआत होने के पहले ही मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का अनुमान लगाया था। वर्त्तमान समय की बात करें तो राजस्थान का मौसम अभी सामान्य बना रहेगा। इसके साथ देश के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

बूंदाबांदी होने की संभावना

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बताया हैं कि राजधानी जयपुर में 3 से 5 नवंबर तक बादल छाए रहेंगे। वहीं जयपुर के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है, जिस कारण राजधानी और आसपास के हिस्सों में बूंदाबांदी होने की आशंका है। वहीं बात ठंढ़ की करें तो राजस्थान में गुलाबी सर्दी की शुरूआत हो गई है और सुबह-शाम लोगों को गर्म कपड़ों की जरुरत पड़ रही है।

आज का तापमान

राजधानी जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी राजधानी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम पारा कम होने से रात के समय ठंड भी बढ़ सकती है। मौजूदा हवा में नमी की बात करें तो मौजूदा काल में 28 mm नमी दर्ज किया जा रहा है।

AQI लेवल

जयपुर की AQI लेवल सामन्य दर्ज किया जा रहा है। वहीं जयपुर की AQI लेवल की बात करें तो आज 101-200 दर्ज किया जा रहा है। हालांकि देश के और राज्यों की AQI लेवल की बात करें तो कुछ राज्यों की AQI लेवल अधिक खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली की AQI लेवल 400 से अधिक दर्ज की जा रही है। वहीं मथुरा रोड का AQI लेवल 427 बताया गया है। 2021 के मुकाबले इस साल दिल्ली का पीएम लेवल 2.5 बढ़ा है। इस कारण एयर प्रदुषण में वृद्धि देखी जा रही है। दूसरी तरफ पटना और लखनऊ में सामान्य AQI लेवल दर्ज किया जा रहा है।


Advertisement