Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan Weather: दीपावली तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather: दीपावली तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

जयपुर। नवंबर की शुरूआत के साथ ही राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। ऐसे में कई जिलों में सुबह और शाम के साथ-साथ रात में हल्की सर्दी पड़ने से लोग गर्म कपड़े भी निकालने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में सुबह एवं रात के समय गाड़ी चालक टोपी, मफलर […]

Advertisement
latest update of Meteorological Department
  • November 4, 2023 3:22 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। नवंबर की शुरूआत के साथ ही राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। ऐसे में कई जिलों में सुबह और शाम के साथ-साथ रात में हल्की सर्दी पड़ने से लोग गर्म कपड़े भी निकालने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में सुबह एवं रात के समय गाड़ी चालक टोपी, मफलर और गर्म कपडे भी पहने दिखाई दे रहे हैं।

हल्की ठंड महसूस होने लगी

प्रदेश में मंद-मंद सर्द हवा चलने से सिहरन का एहसास हो रहा है। रात का तापमान नीचे लुढ़कने के साथ हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बताया जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा सकता है। अनुमान है कि सर्दी अब धीरे-धीरे कुछ दिनों के अंदर ही परवान चढ़ने लगेगा। सुबह और शाम में अब लोगों को गर्म कपड़े की जरुरत भी पड़ने लगी है।

गर्मी में कमी नहीं

दूसरी तरफ सुबह और रात में तापमान कम होने से ठंड का अहसास भी होता है। वहीं ठंड के साथ ही दिन का समय सूर्यदेव के तेवर से गर्मी में कमी नहीं हो रही है। राजधानी जयपुर समेत अधिकतर जिलों में धूप अभी भी तेज पड़ रही है। गुलाबी ठंड के कारण प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 13 से 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा सकता है।

दीपावली तक दिन में गर्मी

IMD जयपुर के मुताबिक राजस्थान में दीपावली तक दिन में गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है। उत्तर भारत में दीपावली तक कोई बड़ा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की अनुमान नहीं है। ऐसे में प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहने के साथ-साथ हल्की गुलाबी सर्दी बनी रहेगी।

आज का मौसम

राजस्थान में आज का अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हवा में 39 % नमी मौजूद है। अनुमान है कि हवा 10 km प्रति घंटा के हिसाब से चलेगी। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।


Advertisement