Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan Weather : राजस्थान में अभी भी सर्दी, इन जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम, जानें मौसम का ताजा हाल

Rajasthan Weather : राजस्थान में अभी भी सर्दी, इन जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम, जानें मौसम का ताजा हाल

जयपुर। देश के तमाम राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में राजस्थान के मौसम की बात किया जाए तो यहां आंधी, तूफान, बारिश और पतझड़ के बीच मार्च माह में भी सर्दी का असर बना हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण ऐसा स्थिति देखा जा […]

Advertisement
Still winter in Rajasthan, temperature in these districts is less than 10 degree Celsius
  • March 5, 2024 4:37 am IST, Updated 12 months ago

जयपुर। देश के तमाम राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में राजस्थान के मौसम की बात किया जाए तो यहां आंधी, तूफान, बारिश और पतझड़ के बीच मार्च माह में भी सर्दी का असर बना हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण ऐसा स्थिति देखा जा रहा है। तो आइए जानते है आगामी दिनों में कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम।

12 वर्षो के इतिहास में पहली बार

आज यानी मंगलवार को फाल्गुन माह की नवमी तिथि है, यानी यु कहे तो पतझड़ का आधा महीना बीत चुका है। ऐसे में अभी भी सर्दी का सितम जारी है। लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा है। प्रदेश के लगभग 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी डेटा के मुताबिक पिछले करीब 12 वर्षों में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब मार्च की 5 तारीख तक ठंड का असर राजस्थान में बना हुआ है।

बीते दिन सोमवार का तापमान

सोमवार यानी 4 मार्च को प्रदेश के करीब 20 जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम सीकर जिले के फतेहपुर में 2.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दो दिन बाद गर्मी का असर प्रदेश भर में दिखने के आसार बन रहे हैं।

आज का मौसम

आज यानी 5 मार्च को राजधानी जयपुर में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम पारा 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। अन्य जिलों में भी आज मौसम साफ रहने के आसार हैं।

इन जिलों का तापमान

श्रीगंगानगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 6.6 डिग्री सेल्सियस
जवाई बांध में 6.8 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 6.8 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 4.1 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 5.0 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 5.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 6.5 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 9.0 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 9.2 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 7.8 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 8.0 डिग्री सेल्सियस
करौली में 8.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 8.6 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 9.3 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 11.2 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 9.4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 9.8 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 10.2 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 13.0 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 12.6 डिग्री सेल्सियस


Advertisement