Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Sukhdev Gogamedi: सीपी जोशी बोले, नहीं बख्शा जाएगा गोगामेड़ी हत्याकांड का आरोपी

Sukhdev Gogamedi: सीपी जोशी बोले, नहीं बख्शा जाएगा गोगामेड़ी हत्याकांड का आरोपी

जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का आज उनके गांव गोगामेड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक इकट्ठा हुए। बता दें कि गोगामेड़ी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद से पूरे राजस्थान में बवाल मचा हुआ है। इसे […]

Advertisement
सीपी जोशी
  • December 7, 2023 12:46 pm IST, Updated 1 year ago

जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का आज उनके गांव गोगामेड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक इकट्ठा हुए। बता दें कि गोगामेड़ी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद से पूरे राजस्थान में बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हुए और बंद का आह्वान किया गया था। इसी बीच राजस्थान से बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को नहीं छोड़ा जायेगा।

गृहमंत्री की पूरी नजर

सीपी जोशी ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में राज्यपाल से बात की है। इस घटना को लेकर राज्यपाल से बात की है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना का फीडबैक लिया है। इधर, घटना में मारे गए नवीन शेखावत के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा गुंडे-बदमाशों के संपर्क में कैसे आया। उसे इसमें फंसाया जा रहा है।

जानिए मामला

बता दें कि मंगलवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोलियों से छलनी कर दिया और फरार हो गए। सुखदेव सिंह को मेट्रो मास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के वक़्त मौजूद गार्ड अजीत सिंह को भी गोली लगी है। अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और उनका जयपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं इस गोलीबारी कांड में एक हमलावर की भी मौत हो गई है। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है।


Advertisement