Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इस गुर्गे ने ली

Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इस गुर्गे ने ली

जयपुर। राजधानी जयपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोगामेड़ी पर फायरिंग के बाद उन्हें मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को जयपुर के श्याम नगर थाने इलाके में अंजाम दिया […]

Advertisement
  • December 5, 2023 11:08 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। राजधानी जयपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोगामेड़ी पर फायरिंग के बाद उन्हें मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को जयपुर के श्याम नगर थाने इलाके में अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कुछ महीने पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं पुलिस की टीम हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इसी बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि रोहित गोदारा के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर रखा है। वो दुबई में रहकर लॉरेंस बिश्नोई के इशारों पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। दरअसल पंजाब के गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर के बाद सुखदेव सिंह काफी सक्रिय थे। उन्होंने एक हफ्ते तक शव को रखकर प्रदर्शन किया था। उनके कई भड़काऊ भाषण उस समय वायरल हुए थे।

एक हमलवार की मौत

घटना को लेकर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि न लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए। उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।


Advertisement