Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • केंद्र की एनडीए सरकार ने किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए- अमित शाह

केंद्र की एनडीए सरकार ने किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए- अमित शाह

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26 अगस्त को राजस्थान का दौरा किया। उन्होंने गंगापुर सिटी में सहकार किसान सम्मलेन को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने किया राजस्थान दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं […]

Advertisement
Amit Shah
  • August 27, 2023 3:41 am IST, Updated 2 years ago

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26 अगस्त को राजस्थान का दौरा किया। उन्होंने गंगापुर सिटी में सहकार किसान सम्मलेन को संबोधित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने किया राजस्थान दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं और कई योजनाएं भी शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किसानों के लिए 22 हजार करोड़ का बजट था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे छह गुणा बढ़ाकर एक लाख 25 हजार करोड़ कर दिया है। किसानों को सात लाख करोड़ का कर्ज दिया गया है।

किसानों को किया संबोधित

अमित शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसलों का समर्थन मूल्य लगातार बढाया जा रहा है। अनाजों की खरीद भी ज्‍यादा की जा रही है। प्राइमरी एग्रीकल्चर सोसाइटी (पैक्स) को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार 20 से ज्यादा योजनाएं लायी है। देश के किसानों की मांग को मोदी सरकार ने पूरा किया है। किसानों के लिए अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाया गया है।

चंद्रयान-3 की सफलता का भी किया जिक्र

शाह ने चंद्रयान-3 की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि से पूरे देश में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। वहीं राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। बिजली खरीद में भी धांधली हो रही है।

किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है- ओम बिड़ला

लोक सभा स्पीकर ने कहा कि सहकारी आंदोलन से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। इससे किसानों को बिना ब्याज के ऋण मिल रहा है और उनकी आर्थिक तरक्की का रास्ता प्रशस्त हुआ है। श्री बिडला ने गांव-गांव में सहकारिता आंदोलन को बढावा देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि यह समय की मांग है और इससे सभी किसानों को जुड़ना चाहिए।


Advertisement