Kargil Vijay Diwas 2023: आज देश 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मना रहा है। यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम फहराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू एवं […]
Kargil Vijay Diwas 2023: आज देश 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मना रहा है। यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम फहराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू एवं कश्मीर के करगिल में छिड़े युद्ध को दो दशक से भी ज्यादा समय बीत चुके हैं।
हर साल 26 जुलाई को भारत में करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन दिन करगिल युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के बलिदान और उनके पराक्रम को याद किया जाता है। यह युद्ध जम्मू-कश्मीर के करगिल जिले में मई और जुलाई 1999 के बीच हुआ था। इस युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए दुश्मनों को खदेड़ दिया। 3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 यह वही तारीख है जब भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के करगिल में पाकिस्तानी सेना को हराया था। लेकिन इस युद्ध में भारत ने अपने 527 वीर योद्धाओं को खो दिया था। जबकि इस युद्ध में 1363 जवान घायल हुए थे। भारतीय जवानों ने करगिल के इस युद्ध में अपने खून का आखिरी कतरा देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया था। इन जांबाजों के पराक्रम और शौर्य की कहानियां आज भी हमें गर्व महसूस करवाती हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करगिल विजय दिवस के इस मौके पर सेना की पराक्रम को याद करते हुए उनको नमन किया है और ट्वीट कर लिखा कि दुरूह भौगोलिक परिस्थितियों व विषम जलवायु में देश की रक्षा के लिए दुश्मन को परास्त करने वाले समस्त शहीद जवानों को कारगिल विजय दिवस पर सादर नमन। उन्होंने आगे लिखा यह गौरवपूर्ण दिवस सदैव ही भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम व निष्ठा की वीरगाथा का साक्षी रहेगा। जय हिंद।