जयपुर: दुनिया भर में 1 मई को लेबर डे यानी मजदूर दिवस मनाया जाता है। आज बुधवार को लगभग देशों में मई दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को लेबर डे, मई दिवस, श्रमिक दिवस और मजदूर दिवस भी कहा जाता है। (Labour Day 2024) आज का दिन मजदूरों को समर्पित है। मजदूर दिवस […]
जयपुर: दुनिया भर में 1 मई को लेबर डे यानी मजदूर दिवस मनाया जाता है। आज बुधवार को लगभग देशों में मई दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को लेबर डे, मई दिवस, श्रमिक दिवस और मजदूर दिवस भी कहा जाता है। (Labour Day 2024) आज का दिन मजदूरों को समर्पित है। मजदूर दिवस पर भारत समेत अन्य देशों में मजदूरों की सफलताओं और देश के विकास में उनके भागीदारी को सेल्यूट किया जाता है। इस दिवस को श्रमिकों के सम्मान, एकता और उनके हक के समर्थन में सेलिब्रेट किया जाता है। आज दुनिया के कई देशों में मजदूर दिवस के मौके पर छुट्टी है। (Labour Day 2024) बता दें कि मजदूर दिवस के मौके पर मजदूर संगठनों से जुड़े लोग रैली और सभा का आयोजन भी करते हैं। (Labour Day 2024) इस दौरान मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय लेबर डे की शुरुआत 1 मई 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से हुई। इस आंदोलन के दौरान अमेरिका में काम कर रहे हैं श्रमिकों ने मजदूरी करने का समय 8 घंटे निर्धारित करने को लेकर रोड पर उतरे थे। 1 मई 1886 की बात है जब अमेरिकी श्रमिकों ने 15-15 घंटे रोजाना काम कराए जाने के विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किए थे। इस दौरान अमेरिका में हिंसात्मक दौर से मजदूरों को गुजरना पड़ा था। अपने आवाज को उठाने के दौरान कई मजदूरों को पुलिस ने गोलियों से भूना, तो कई मजदूरों की मौत गोली खाने से हुई तो कई घायल भी हुए। बताया जाता है कि आंदोलन में 100 से अधिक मजदूर घायल हो गए। हालांकि 1989 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी मीटिंग में श्रमिकों के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें यह घोषणा की गई की 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस पर सभी श्रमिकों का अवकाश निर्धारित किया गया। इसी दिन से भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में वर्किंग आवर 8 घंटे निर्धारित किए गए। तभी से काम के लिए 8 घंटे का सिलसिला जारी है।
भारत में 1 मई 1923, वह दिन रहा जब से देश भर में इस दिन को लेबर डे के रूप में मनाया जाता रहा है। इसकी शुरुआत चेन्नई में हुई। बता दें कि भारत जैसे देश में लेबर डे की शुरुआत मजदूर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में की थी। उस दौरान पहली बार लाल रंग का झंडा श्रमिक दिवस के प्रतीक के तौर पर उपयोग किया गया था। भारत में श्रमिक आंदोलन की एक शुरुआत वामपंथी व सोशलिस्ट पार्टियां भी की। इस दौरान दुनियाभर में मजदूर एक साथ मिलकर अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार व शोषण को लेकर आवाज उठा रहे थे।