Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Loksabha Chunav 2024: राजस्थान के बागीदौरा विधानसभा सीट पर आज हो रहा उपचुनाव, जानें क्या है मौजूदा स्थिति

Loksabha Chunav 2024: राजस्थान के बागीदौरा विधानसभा सीट पर आज हो रहा उपचुनाव, जानें क्या है मौजूदा स्थिति

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरे फेज की वोटिंग हो रही है। ऐसे में राजस्थान की एक बड़ी चर्चित विधानसभा सीट पर उपचुनाव आज शुक्रवार को हो रहा है। प्रदेश में बागीदौरा विधानसभा पर उपचुनाव हो रहे है। लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज के साथ-साथ बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव भी हो रहे हैं। इस विधानसभा […]

Advertisement
By-election is being held today on Bagidaura assembly seat of Rajasthan
  • April 26, 2024 7:14 am IST, Updated 10 months ago

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरे फेज की वोटिंग हो रही है। ऐसे में राजस्थान की एक बड़ी चर्चित विधानसभा सीट पर उपचुनाव आज शुक्रवार को हो रहा है। प्रदेश में बागीदौरा विधानसभा पर उपचुनाव हो रहे है। लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज के साथ-साथ बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव भी हो रहे हैं। इस विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जनता और नेताओं में बेहद उत्सुकता भी दिख रही है।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सीट खाली

बता दें कि दिग्गज नेता महेंद्रजीत मालवीय (63 वर्ष) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया और भाजपा में शामिल हो गए। बागीदौरा विधानसभा की सीट खाली हुई है। महेंद्रजीत सिंह मालवीय कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता व प्रभावशाली आदिवासी चेहरे थे। महेंद्रजीत सिंह मालवीय चार बार के विधायक, पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य थे। 1998 में वे बांसवाड़ा से सांसद भी चुने गए और उन्होंने राज्य में कांग्रेस शासनकाल में दो बार मंत्री के रूप में कार्य किया।

विपक्ष का नेता नहीं बनने से चल रहे थे नाराज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्रजीत सिंह मालवीय को कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त नहीं किए तो वह नाराज हो गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद बागीदौरा विधानसभा सीट खाली हो गई। महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भाजपा ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से लोकसभा का टिकट दिया है।

आज 13 सीटों पर हो रही वोटिंग

राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए 2 चरणों में वोटिंग हुई। 19 अप्रैल को पहले चरण में 12 लोकसभा सीट पर मतदान हुआ तो दूसरे चरण कें लिए 26 अप्रैल यानी आज 13 जिलों में वोटिंग हो रही है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीट की मतगणना 4 जून को घोषित किया जाएगा।


Advertisement