Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • लोकसभा चुनाव की जंग के लिए मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम का ऐलान, CWC में सचिन पायलट को मिली जगह

लोकसभा चुनाव की जंग के लिए मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम का ऐलान, CWC में सचिन पायलट को मिली जगह

जयपुर: अगले साल होने वाले लोकसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की नई टीम का आज ऐलान किया है। खरगे की इस टीम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत 39 […]

Advertisement
मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम का ऐलान
  • August 20, 2023 10:56 am IST, Updated 2 years ago

जयपुर: अगले साल होने वाले लोकसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की नई टीम का आज ऐलान किया है। खरगे की इस टीम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत 39 नेताओं को जगह मिली है। साथ ही राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की नई टीम में शामिल किया गया है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1693178768083263596?s=20

पायलट ने CMC में शामिल किये जाने पर जताया आभार

कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की नई टीम में शामिल किए जाने पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई है। पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाए जाने पर मैं आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं।

हम सभी कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा को सशक्त करते हुए उसे और अधिक मजबूती से जन-जन तक पहुचाएंगे।

https://twitter.com/SachinPilot/status/1693196341151932606?s=20

Advertisement