Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • IPL 2023: आईपीएल के 1000 वें मैच में भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस

IPL 2023: आईपीएल के 1000 वें मैच में भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस

राजस्थान: आईपीएल के लिए आज बड़ा दिन होने वाला है। आईपीएल इतिहास में आज 30 अप्रैल को 1000 वां मैच खेला जायेगा। इस खास मुकालबे में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के भिड़ंत होंगी। यह ऐतिहासिक मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। जहां राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई […]

Advertisement
  • April 30, 2023 11:32 am IST, Updated 2 years ago

राजस्थान: आईपीएल के लिए आज बड़ा दिन होने वाला है। आईपीएल इतिहास में आज 30 अप्रैल को 1000 वां मैच खेला जायेगा। इस खास मुकालबे में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के भिड़ंत होंगी। यह ऐतिहासिक मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। जहां राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था तो इस मैच में भी आरआर अपने जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस को अपना पिछले मुकाबला गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में अपना स्थान बेहतर करना चाहेगी।
इस सीज़न में राजस्थान 8 मैच में से 5 मैच जीत कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई इंडियंस 7 मैच में 3 मैच जीत कर 9 वें स्थान पर है।

आईपीएल में मुंबई और राजस्थान का सफर

आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमे मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।


Advertisement