जयपुर। भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है। जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अब तक 9 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ में ली हैं। इसमें सांसद पद छोड़कर विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीणा भी […]
जयपुर। भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है। जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अब तक 9 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ में ली हैं। इसमें सांसद पद छोड़कर विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीणा भी हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 25 मंत्री शपथ लेंगे। जिसमें 15 कैबिनेट और 4 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हो सकते हैं।