जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 जून को भरतपुर जाएंगे। सीएम आज सुबह 10:30 बजे राजधानी जयपुर से रवाना होंगे और 11:30 बजे कुम्हेर के सैंत पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करेंगे। इसके अतिरिक्त अलग-अलग विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 2 बजे जवारामगढ़ […]
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 जून को भरतपुर जाएंगे। सीएम आज सुबह 10:30 बजे राजधानी जयपुर से रवाना होंगे और 11:30 बजे कुम्हेर के सैंत पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करेंगे। इसके अतिरिक्त अलग-अलग विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 2 बजे जवारामगढ़ के भानपुर कलां पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद महंगाई राहत शिविर कैंप का अवलोकन करेंगे साथ ही प्रशासन गांव अभियान का भी अवलोकन करेंगे। वहीं इसके अलावा सीएम विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।