Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Rajasthan Lok Sabha Election : राजस्थान में शाम 5 बजे तक 50.27 फीसदी वोटिंग, सबसे कम करौली में मतदान

Rajasthan Lok Sabha Election : राजस्थान में शाम 5 बजे तक 50.27 फीसदी वोटिंग, सबसे कम करौली में मतदान

जयपुर: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह सात बजे से जारी हैं। शाम छह बजे तक मतदान होना है। राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.27 फीसदी वोट पड़े हैं। बता दें कि सुबह 9 बजे 10.67 %, सुबह 11 बजे 22.51 %, दोपहर 1 बजे यह आकड़ा 33.73 %, दोपहर तीन बजे 41.51 […]

Advertisement
Rajasthan Lok Sabha Election
  • April 19, 2024 12:27 pm IST, Updated 10 months ago

जयपुर: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह सात बजे से जारी हैं। शाम छह बजे तक मतदान होना है। राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.27 फीसदी वोट पड़े हैं। बता दें कि सुबह 9 बजे 10.67 %, सुबह 11 बजे 22.51 %, दोपहर 1 बजे यह आकड़ा 33.73 %, दोपहर तीन बजे 41.51 % वोट पड़े हैं।

शाम 5 बजे सबसे कम करौली-धौलपुर में वोटिंग

लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह सात बजे से जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। प्रदेश में बारह लोकसभा सीटों पर 2.54 करोड़ मतदाता मतदान कर रहे हैं। ऐसे में 12 लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 50.27 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान अभी तक गंगानगर सीट पर 60.29 % मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम करौली-धौलपुर सीट पर 42.53 % वोटिंग हुई है।

इन बारह सीटों पर मतदान जारी

राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर होने वाले आमचुनाव के लिए राजस्थान के 2.54 करोड़ मतदान उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. पहले फेज में राजस्थान की भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, सीकर, चुरू, झुंझनूं, गंगानगर, बीकानेर, अलवर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर और नागौर की सीट पर मतदान जारी है।

इन राज्यों में शाम 5 बजे तक पड़े इतने प्रतिशत वोट

मणिपुर: 67.46 %
मेघालय: 69.91 %
मिजोरम: 52.62 %
नागालैंड: 55.75 %
पुडुचेरी: 72.84 %
राजस्थान: 50.27 %
सिक्किम: 67.58 %
तमिलनाडु: 62.02 %
अंडमान और निकोबार: 56.87%
अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
असम: 70.77 %
बिहार: 46.32 %
छत्तीसगढ़: 63.41 %
जम्मू और कश्मीर: 65.08%
लक्षदीप: 59.02 % महाराष्ट्र: 54.85 %
त्रिपुरा: 76.10 %
उत्तर प्रदेश: 57.54 %
उत्तराखंड: 53.56 %
पश्चिम बंगाल: 77.57 फीसदी मतदान हुआ।


Advertisement