जयपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज यानी बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उनके साथ प्रदेश मुखिया भजनलाल शर्मा भी मौजूद हैं। देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी मंगलवार से दो दिन के दौरे पर राजस्थान की राजधानी जयपुर आई हुई है। वह मंगलवार शाम को जयपुर पहुंची। जानें उनके […]
जयपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज यानी बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उनके साथ प्रदेश मुखिया भजनलाल शर्मा भी मौजूद हैं। देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी मंगलवार से दो दिन के दौरे पर राजस्थान की राजधानी जयपुर आई हुई है। वह मंगलवार शाम को जयपुर पहुंची।
आज वह लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित भी करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जयपुर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए है। इसी तर्ज पर जवानों की तैनाती और नेशनल हाईवे 21 से मेहंदीपुर बालाजी की तरफ पूरी तरह से आम लोगों की आवाजाही को बंद किया गया है।