Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Rajasthan News : राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने श्रीवास्तव, ली हिंदी में शपथ

Rajasthan News : राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने श्रीवास्तव, ली हिंदी में शपथ

जयपुर। मंगलवार यानी 6 फरवरी को राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने शपथ ली। राजभवन में शाम चार बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश के रूप में मोहन श्रीवास्तव 6 फरवरी […]

Advertisement
Srivastava becomes Chief Justice of Rajasthan High Court
  • February 7, 2024 2:43 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। मंगलवार यानी 6 फरवरी को राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने शपथ ली। राजभवन में शाम चार बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

मुख्य न्यायाधीश के रूप में मोहन श्रीवास्तव

6 फरवरी को राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने शपथ ली। राजभवन में शाम चार बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। खास बात यह है कि जस्टिस श्रीवास्तव ने हिंदी में अपनी शपथ ग्रहण की। इस विशेष अवसर पर प्रदेश मुखिया भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मुख्य सचिव सुधांश पंत, हाई कोर्ट के न्यायाधीशगण समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तबादला राजस्थान हाई कोर्ट में

बता दें कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति श्रीवास्तव पहले नियुक्त थे और उनका तबादला 18 अक्टूबर 2021 को राजस्थान हाई कोर्ट में हुआ था। मार्च 2022 में न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को मुख्य न्यायाधीश का अतिरिक्त कार्यभार न्यायालय के मुख्यन्यायाधीश जस्टिस अकील कुरैशी के सेवानिवृत्त होने पर सौंपा गया था।


Advertisement